संभल: सदर कोतवाली परिसर में बकरीद के उपलक्ष्य में अमन कमेटी की बैठक आयोजित, अध्यक्षता सीओ सर्किल कुलदीप कुमार ने की
आगामी ईद उल जुहा पर्व को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सीओ कुलदीप कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी के पशुओं की वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर वायरल न करें, जिससे किसी की भावनाएं आहत न हों। उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं, पुलिस प्रशासन हर समय जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है। बृहस्पतिवार 4:30 बजे