कुलपहाड़: मिशन शक्ति केंद्र कुलपहाड़ की काउंसलिंग से दंपती विवाद सुलझा, साथ रहने पर बनी सहमति
पठवापुरा निवासी विदेश कुमारी अहिरवार ने अपने पति चंद्रभान के विरुद्ध गाली-गलौज और मारपीट किए जाने की शिकायत थाना कुलपहाड़ में दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद दोनों पक्षों को मिशन शक्ति केंद्र बुलाया गया, जहां टीम ने उनकी समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा आपसी संवाद और समझदारी से विवाद समाप्त करने के लिए प्रेरित किया।