दनियावां: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, काम से घर लौटते समय हुआ हादसा
Daniawan, Patna | Mar 13, 2025 दनियावां थाना क्षेत्र के दनियावां बिहारशरीफ राजमार्ग पर होरिल बिगहा गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक वाइक सवार की मौत हो गयी। वाइक सवार की पहचान चंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले कल्लू राम के रुप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक पटना के किसी फर्म में काम करता था। होली के छुट्टी पर वाइक से वह चंडी जा रहा था। होरिल बिगहा के पास दुर्घटना का शिकार हो गया।