शिकोहाबाद: जे.एस. यूनिवर्सिटी के 83 करोड़ से अधिक की राशि को शिकोहाबाद पुलिस ने किया फ्रीज
थाना शिकोहाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जे.एस. यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े 26 बैंक खातों में जमा ₹83.38 करोड़ की धनराशि फ्रीज कर दी। यह कार्रवाई यूनिवर्सिटी चांसलर सुकेश यादव, वीसी पी.एस. यादव, डायरेक्टर गौरव यादव और रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा समेत अन्य के खिलाफ दर्ज आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों में की गई।