नबीनगर: बड़ेम ओपी थाना की पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बड़ेम ओपी थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से फरार चल रहे दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार वारंटियों में कांकेर गांव निवासी नागेंद्र राजवंशी और तेतरहट गांव निवासी बुचन सिंह है. थानाध्यक्ष सिमरन राज ने शुक्रवार की शाम चार बजे जानकारी दी है. बताया कि दोनों पर कोर्ट द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत था.