बकानी: बकानी में घाटू श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य चुंदड़ यात्रा निकली, जगह-जगह हुआ स्वागत
बकानी। कस्बे में घाटू श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य चुंदड़ यात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ निकली यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मां शीतला माता मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ माता रानी को चुंदड़ चढ़ाई गई।