दिनारा: दिनारा पीएससी के सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण में दिनारा पीएचसी में मिलीं अनियमितताएं
Dinara, Rohtas | Oct 14, 2026 सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन के बुधवार को दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में अचानक निरीक्षण करने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई अनियमितताएं सामने आईं। वहीं, करहंसी स्वास्थ्य उपकेंद्र बंद मिला। इस पर सिविल सर्जन ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।