विदिशा: करारिया: कागपुर निवासी ने किशोरी का तीसरी बार अपहरण किया, बेटी न मिलने पर परिवार ने दी मरने की धमकी
करारिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को ग्राम कागपुर निवासी 35 वर्षीय युवक जो वाहन चलाने का काम करता है, वह तीसरी बार अपहरण कर लेकर फरार हो गया। इस बात की शिकायत पुलिस से की गई ।परिवार ने करारिया थाना, सीएसपी कार्यालय और एसपी कार्यालय में भी की थी, लेकिन 9 दिन बीतने के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं चला।