कांके: हरमू रोड में 1101 महिलाओं ने की महाआरती, नशामुक्त समाज का लिया संकल्प
Kanke, Ranchi | Nov 10, 2026 हरमू रोड में सोमवार की रात करीब नौ बजे 1101 महिलाओं ने महाआरती की और नशामुक्त समाज का संकल्प लिया। काली पूजा स्वागत समिति की ओर से आयोजित महाआरती में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महाआरती के दौरान बच्चों और युवाओं को नशे की लत से बचाने तथा में नशामुक्ति का संदेश देने का संकल्प लिया गया।