खलीलाबाद: अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष बने डॉ. पी.सी. पटेल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
अपना दल (एस) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. पी.सी. पटेल का रविवार को एक निजी होटल में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में संगठन विस्तार और आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। डॉ. पटेल ने कहा कि वह पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और जिले में संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव में दावेदारी के संकेत भी दिए।