महोबा: महोबा में डीएम के औचक निरीक्षण में कम्पोजिट विद्यालय की खुली पोल, 214 में से केवल 63 बच्चे उपस्थित
Mahoba, Mahoba | May 2, 2026 जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने नगर क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय आलमपुरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। विद्यालय में कुल 214 बच्चे नामांकित हैं, लेकिन मौके पर सिर्फ 63 छात्र उपस्थित मिले। कम उपस्थिति पर डीएम ने रोष जताते हुए प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।