शाजापुर: 22 मार्च को ईवीएम व वीवीपैट का प्रथम रैंडमाईजेशन शाजापुर कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में किया जाएगा: संयुक्त कलेक्टर
कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में 22 मार्च 2024 को प्रात: 10:30 बजे लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रथम रैंडमाईजेशन किया जाएगा। साथ ही 23 मार्च 2024 को ईवीएम वेयरहाउस शाजापुर से पॉलिटेक्निक कॉलेज में उनका परिवहन किया जाएगा।