पोलायकलां: पोलायकलां कृषि उपज मंडी में प्याज और लहसुन की आवक जारी, 6800 कट्टे हुई उपज की आवक
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में मंगलवार को प्याज और लहसुन के 6800 कट्टों की आवक हुई। कृषि उपज मंडी कर्मचारी से प्राप्त जानकारी अनुसार, मंडी में प्याज के 1300 कट्टों की आवक हुई और लहसुन के 5500 कट्टों की आवक हुई। वहीं, प्याज 1500 रुपए क्विंटल और लहसुन 1000 रुपये क्विंटल तक बिका।