शाजापुर: बस स्टैंड क्षेत्र में असंतुलित होकर नाले में बाइक सहित गिरे दो युवक. आसपास के लोगों की मदद से निकले बाहर
मंगलवार रात दो बाइक सवार युवक बस स्टैंड क्षेत्र में बने नाले में असंतुलित होकर बाइक सहित गिर गए।इस हादसे में दोनों युवक घायल हो गए और उनका मोबाइल भी नाले में गिर गया। आसपास के लोगों की मदद से दोनों युवकों को और उनकी बाइक को बाहर निकाला और तलाशने के बाद नाले में पड़ा हुआ उनमें से किसी एक का मोबाइल भी मिल गया। दरअसल इस नाले की वजह से पहले भी हादसे हो चुके हैं।