शाजापुर: भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने शाजापुर में कलेक्टर को साैंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों द्वारा मंगलवार को शाजापुर में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर ऋजु बाफना को ज्ञापन साैंपा। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी मुकेश पाटीदार ने बताया कि किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन साैंपा गया है। जिले में कुछ दिन पहले हुए ओलावृष्टि और वर्षा से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है।