शाजापुर: शाजापुर में गोर्वधन नाथ मंदिर में मनाया गया फूल फाग उत्सव, फूलों से की गई मंदिर की सजावट
शाजापुर में गोवर्धन नाथ मंदिर में मंगलवार शाम को फूल फाग उत्सव मनाया गया। उत्सव के लिए मंदिर को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर में भगवान गोर्वधन नाथ का भी आकर्षक श्रृंगार किया गया। महिलाओं ने फाग गीत गाए और भजन मंडली द्वारा भजन-कीर्तन किया गया। मंदिर में होली पर फाग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को फूल फाग उत्सव मनाया गया।