शाजापुर: कोतवाली थाना पुलिस ने दो स्थानों से दो व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा, आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया केस
कोतवाली थाना पुलिस ने दो स्थानों से दो व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा और उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मंगलवार शाम को कोतवाली थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम सांपखेड़ा के पास से फोरमसिंह और बेरछा रोड से विजेंद्र नाम के व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़कर शराब जब्त कर केस दर्ज किया है।