जतारा: टीकमगढ़: दिगौड़ा तालाब की टूटी बधान बनी खतरा, तालाब में गिरी स्कूटी
दिगौड़ा के जतारा मार्ग स्थित तालाब की क्षतिग्रस्त बधान पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार सुबह एक बार फिर स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी एक स्कूटी तालाब में गिरी थी, जिसके बाद प्रशासन से बधान की मरम्मत की मांग की गई थी।