आनंदपुरी क्षेत्र में आज युथ कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व कैबिनेट मंत्री महेन्द्रजीतसिंह मालविया के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के युथ कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों की रणनीति तय करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।