टीकमगढ़: पुष्पा स्कूल के पास महिला से मारपीट, सीसीटीवी में कैद युवक की दबंगई का वीडियो वायरल
पुष्पा स्कूल के समीप एक महिला से बीच रास्ते में मारपीट का मामला सामने आया है। जेल के सामने निवासी फराह कुरैशी के साथ आरोपी अब्दुल सत्तार ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। घटना CCTV में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। महिला को चेहरे और कंधे पर चोटें आई हैं। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।