गुजरात के राजकोट से पश्चिम सिंहभूम जिले के चार प्रवासी मजदूरों के शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित मजदूरों ने आरोप लगाया है कि उन्हें एक निजी कंपनी में पिछले एक वर्ष से बिना वेतन के काम कराया जा रहा था। मजदूरी मांगने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी और बंधुआ मजदूरों की तरह जबरन काम कराया जाता था।