हाथरस: कोतवाली मुरसान क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने युवक से परेशान होकर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली मुरसान क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने गांव के ही एक युवक से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार छात्रा को गांव का ही एक युवक आए दिन परेशान करता था। इंटरमीडिएट की छात्रा के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।