Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
aapkaapnasehar0
कुछ मिनट की बारिश के बाद सड़के बनी तालाब
Shahjahanpur, Shahjahanpur
| Jul 7, 2026
MORE NEWS
राम मंदिर में चोरी रोकने को शाहजहांपुर में कांग्रेस की सद्बुद्धि यात्रा, अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी रोकने के लिए हनुमान चालीसा पाठ।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 7, 2026
*शादी में दूल्हा मुंह के बल गिरा, बनियान पहनकर लेटा:* मुजफ्फरनगर में दुल्हन भड़की, कहा- शराबी से शादी नहीं करूंगी; बारात लौटाई https://dainik.bhaskar.com/CD4g9iSwz4b देश और दुनिया की खबरों के लिए डाउनलोड करें दैनिक भास्कर ऐप - https://dainik.bhaskar.com/download
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 7, 2026
12 जुलाई को होगा वृक्षारोपण महायज्ञ 2026-27, सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए शाहजहांपुर।जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 में वृक्षारोपण कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी कियान्वयन के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृक्षारोपण महायज्ञ 2026-27 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि 12 जुलाई को प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक जनपदभर में पौधों का वितरण एवं वृक्षारोपण किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अभियान के अंतर्गत ऊर्जावन, समरस वन, अविरल धारा वन सहित विभिन्न थीम आधारित वनों का विकास किया जाएगा। किसी भी प्रकार की समस्या अथवा समन्वय संबंधी आवश्यकता होने पर संबंधित नोडल अधिकारी से तत्काल संपर्क कर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए।बैठक में जनपद की विभिन्न विकास खंडों एवं नगर निकायों में प्रस्तावित वृक्षारोपण की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बंडा, पुवायां, सिंधौली, भावलखेड़ा, ददरौल, कांट, मदनापुर, जलालाबाद, मिर्जापुर, तिलहर, खुदागंज तथा निगोही क्षेत्र की ग्राम पंचायतों एवं अन्य चिन्हित स्थलों पर लगाए जाने वाले पौधों की संख्या, स्थान तथा तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी पौधरोपण स्थलों पर गड्ढों की खुदाई का कार्य समय से पूर्ण कर लिया जाए तथा पौधों के उठान से संबंधित समस्त कार्य तत्काल पूर्ण किए जाएं, ताकि अभियान के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि लगाए जाने वाले प्रत्येक पौधे की जियो-टैगिंग अनिवार्य रूप से की जाए, जिससे वृक्षारोपण अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं पौधों के संरक्षण की सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके।इस अवसर पर में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, डीएफओ सचिन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार तथा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 7, 2026
कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, डीएम ने 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश कांवड़ मार्ग पर हर 7-8 किमी पर मिलेगी सुविधा, डीएम ने अधिकारियों को सौंपीं जिम्मेदारियां शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा पर फोकस, कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक कांवड़ यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, चिकित्सा शिविर और सीसीटीवी की होगी व्यवस्था ढीले बिजली तारों से लेकर खाद्य सुरक्षा तक, कांवड़ यात्रा तैयारियों पर डीएम सख्त शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए 25 जुलाई तक यात्रा मार्ग से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं हर हाल में पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग को ढीले विद्युत तारों को दुरुस्त करने, खुले ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा बिजली के पोलों पर पॉलिथीन लगाने के निर्देश दिए। वहीं अल्लागंज, जलालाबाद, कांट, बरेली मोड़, हथौड़ा और जरियनपुर में कांवड़ यात्रा शिविर स्थापित कर श्रद्धालुओं के लिए बैठने, विश्राम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और भजन-कीर्तन की व्यवस्था करने को कहा। डीएम ने यात्रा मार्ग पर व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाने, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने तथा विश्राम स्थलों पर तुलसी के पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक 7 से 8 किलोमीटर पर रैनबसेरा, शौचालय, स्नानघर और चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने के साथ आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक चिकित्सा शिविर तथा प्रमुख स्थानों पर एंबुलेंस तैनात करने के निर्देश भी दिए।उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर संचालित दुकानों का नियमित निरीक्षण करने, दुकानदारों के लिए पहचान पत्र और नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य कराने तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग को सड़क किनारे पेड़ों की कटाई-छंटाई कराने तथा प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक शहरी देवेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। DM Shahjahanpur
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 7, 2026