करपी: किंजर पुलिस ने थाना क्षेत्र के नगमां आहर से वोरे में बंद अज्ञात महिला का शव को किया बरामद
Karpi, Arwal | Feb 5, 2024 थाना अध्यक्ष को नगमां गांव के ग्रामीणों ने सूचना दी की आहर में एक बंद वोरा तैर रही है। जिससे दुर्गन्ध आ रही है। थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौके पर पहुंच वोरे को बाहर निकलवाया। जिसमें सड़ी गली अज्ञात महिला की शव बरामद की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर PM के लिए अरवल भेज दी। वहीं शव की पहचान करने में पुलिस जुटी है।