करपी: सांसद ने किंजर पहुंच प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा में चर्चा क्रार्यक्रम में भाग लेने के लेने के लिए रौशन को दी बधाई
Karpi, Arwal | Feb 4, 2024 जहानाबाद सांसद चन्द्रेश्वर चन्द्रवंशी ने किंजर गांव पहुंच, छात्र रौशन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ परीक्षा में चर्चा क्रार्यक्रम में भाग लेने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विहार से दो छात्र चुने गए थे। जिसमें एक किंजर निवासी सुनील सिंह के पुत्र रौशन था। वहीं सांसद ने कहा की जब भी कोई परेशानी पढ़ाई में हो तो मुझे आप फोन किजीए,हर संभव मदद करुंगा।