करपी: NH 33 किंजर कुर्था मोड़ पर लगा महाजाम परेशान रहे वाहन चालक
Karpi, Arwal | Feb 5, 2024 संध्या 4 बजे से 4.45 तक किंजर कुर्था मोड़ NH 33 पर वाहनों की लम्बी कतार लगी रही, वाहन चालक परेशान रहे। पत्रकार शुशील प्रताप सिंह ने बताया कि किंजर कुर्था मोड़ पर अरवल की ओर से आने वाली बस कुर्था से आने वाले पैसेंजर के इन्तजार करते हैं। जिसमें कुर्था से आने वाले बड़े गाड़ियों को आगे जाने का इन्तजार करना पड़ता है। जिससे NH होने के कारण जाम लगना स्वाभाविक है।