सिराथू: कोरियो गाँव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग घायल
सैनी थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई है।घटना में एक युवक की मौत हुई है,तीन गंभीर रूप से घायल हुए है।कोरियो गांव का रहने वाला रवि कुमार गेहूं पीसने के लिए जा रहा था जिसे गंभीर चोटें आई जिला अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।बुधवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया है।घटना में तीन अन्य घायल का इलाज चल रहा है।