बदरवास: NH-46 स्थित बूढ़ाडोंगर के पास बुलेट अनियंत्रित होकर गिरी, युवक गंभीर रूप से घायल
शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-46 पर ग्राम बूढ़ाडोंगर के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया।जानकारी के अनुसार तनमय देशपांडे निवासी इंदौर अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से इंदौर से गुड़गांव जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई।