बरेली: ट्रेलर बुकिंग के नाम पर 1.60 लाख की साइबर ठगी, अनिल ने दी जान से मारने की धमकी, इज्जतनगर पुलिस ने दर्ज की FIR
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में ट्रेलर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि तमिलनाडु के होसुर से नोएडा माल पहुंचाने के लिए तीन ट्रेलर बुक कराने वाले युवक ने एडवांस पेमेंट के नाम पर कारोबारी से 1.60 लाख रुपये अपने बताए खाते और यूपीआई पर ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद आरोपी ने बिल्टी देने के बजाय पूरा भुगतान करने का दबाव बनाया और शक जतान