बरहट: छेदलाही में दोस्त की पत्नी की मदद करने गए युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर कराया शादी, पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार
Barhat, Jamui | Jul 3, 2025 छेदलाही गांव में दोस्त की पत्नी की मदद करना एक युवक को भारी पड़ गया। जहां गुरुवार को गांव वालों ने युवक राहुल शर्मा और छह बच्चों की मां मालती देवी की जबरन शादी करवा दी। जिसका वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि राहुल, मालती के पति रोहित तांती का दोस्त है। वह जमीन से जुड़े दस्तावेजों में मदद करने उनके घर गया था। उक्त जानकारी 5 बजे दी गई।