बरहट: पुलिस ने बाबा ढाबा के पास चोरी की स्कॉर्पियो के साथ चालक को किया गिरफ्तार
Barhat, Jamui | Jun 29, 2025 मलयपुर थाना पुलिस ने रविवार को चोरी की एक स्कॉर्पियो वाहन के साथ एक युवक को हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के आजादनगर मोहल्ला निवासी सरवर ईमाम के रूप में की गई है। उक्त जानकारी 6 बजे दी गई। बताया गया कि यह स्कॉर्पियो लखीसराय थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी अर्चना कुमारी के नाम से पंजीकृत है।