बरहट: उलाई नदी के दुर्गा मंदिर घाट पर चल रहे तैराकी प्रशिक्षण के दौरान अनियमितता को लेकर बच्चों ने जताया विरोध
Barhat, Jamui | Jul 2, 2025 जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जिले के चार प्रखंडों में अस्थाई तरण ताल बना सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसे लेकर गिद्धौर CO आरती भूषण की निगरानी में उलाई नदी के दुर्गा मंदिर घाट में प्रखंड के बच्चों को प्रशिक्षक के देख रेख में तैराकी सिखाए जा रहे है। बुधवार को तैराकी सीखने आए बच्चों व प्रशिक्षक ने 2 बजे बिरोध जताया।