बरहट: सतगामा स्थित जन सुराज कार्यालय में प्रदेश संगठन महासचिव ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
Barhat, Jamui | Jun 26, 2025 जन सुराज के प्रदेश संगठन महासचिव सुभाष कुशवाहा गुरुवार को जमुई पहुंचे। जहां उन्होंने सतगामा स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उत्तम कुमार ने किया। यह जानकारी 6 बजे दी गई। इस बैठक में जिला के वरीय पदाधिकारी समेत बरहट, लक्ष्मीपुर, झाझा, सोनो, गिद्धौर समेत सभी प्रखंड के पदाधिकारियों ने भाग लिया।