बरहट: मलयपुर बस्ती में खिड़की से लिपटे देखे गए 5 फीट के अजगर, परिवार वालों की उड़ी नींद
Barhat, Jamui | Jun 27, 2025 मलयपुर थाना क्षेत्र के बस्ती मोहल्ले में रात के समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक घर की खिड़की पर अचानक एक विशालकाय अजगर लिपटा हुआ दिखाई दिया. खिड़की से लिपटा अजगर की लंबाई करीब 5 फीट था। घर वालों ने जैसे ही अजगर को देखा, उनकी चीख निकल गई। उक्त जानकारी शुक्रवार को 10 बजे दी गई। बताया गया कि अजगर देखे जाने के बाद परिवार के सभी सदस्य आनन-फानन में घर छोड़ सड़क पर आ गए।