अनूपगढ़: अनूपगढ़ थाना अधिकारी ईश्वर जांगिड़ ने लैला मजनू की मजार का किया निरीक्षण
अनूपगढ़ में स्थित लैला मजनू की मजार पर 11 से 15 जून तक मेला लगाया जा रहा है। मेले से पूर्व अनूपगढ़ पुलिस थाने के थाना अधिकारी ईश्वर जांगिड़ ने लैला मजनू की मजार का निरीक्षण किया। थानाधिकारी ने आज सोमवार शाम 6 बजे बताया कि निरीक्षण के दौरान लैला मजनू विकास समिति के सदस्यों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।