अनूपगढ़: अनूपगढ़ में बढ़ती गर्मी के कारण बाजार में पसरा सन्नाटा, डॉक्टर ने घरों में रहने की दी सलाह
अनूपगढ़ क्षेत्र में आज तापमान बढ़ने के कारण मुख्य बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है।आज सोमवार दोपहर 3 बजे अनूपगढ़ क्षेत्र का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। अनूपगढ़ में बढ़ती गर्मी के कारण अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर मुरलीधर कुमावत ने खासकर बुजुर्ग व्यक्तियों और बच्चों से घरों में रहने की अपील की है और वही उन्होंने अधिक से अधिक पानी पीने की भी सलाह दी है।