अनूपगढ़: ग्राम पंचायत 15 A में सरपंच पद के उपचुनाव संपन्न, सुमन ने 96 वोटों से जीत हासिल की
अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 15ए में आज रविवार को सरपंच पद के लिए उपचुनाव करवाए गए थे। रिटर्निंग अधिकारी हंसराज जोशी ने आज रविवार शाम 7 बजे बताया कि इस चुनाव में सुमन को 716 वोट, अर्चना को 620 वोट और अमरजीत कौर को 88 वोट मिले हैं और वही 9 वोट नोटा को मिले हैं। रिटर्निंग अधिकारी हंसराज जोशी ने बताया कि सरपँच पद के उप चुनाव में सुमन ने 96 वोटो से जीत हासिल की है।