Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

#wildlife जंगल के नियम, झुंड में रहे सुरक्षित रहे।

18.5k views | Buxar, Buxar | Dec 11, 2020

MORE NEWS

रास्ते के लिए रेल रोकने पहुंचे बक्सर के लोग
बक्सर खबर। इटाढ़ी रोड का रेलवे फाटक बंद हो गया है। इस वजह से सैकड़ों गांव के लाखों लोग परेशान हैं। नतीजा शुक्रवार को लोग रेलवे ट्रैक पर आ गए। उनकी मांग थी, बंद रेल फाटक को तत्काल खोला जाए। दो माह का समय गुजर चुका है। प्रशासन झूठे आश्वासन दे रहा है। हालांकि बातचीत करने पहुंचे रेल अधिकारियों ने सात दिन की मोहलत प्रदर्शनकारियों से मांगी है। जिस पर फिलहाल सहमति बनी है। आइए देखते हैं इससे जुड़ी रिपोर्ट।

रास्ते के लिए रेल रोकने पहुंचे बक्सर के लोग बक्सर खबर। इटाढ़ी रोड का रेलवे फाटक बंद हो गया है। इस वजह से सैकड़ों गांव के लाखों लोग परेशान हैं। नतीजा शुक्रवार को लोग रेलवे ट्रैक पर आ गए। उनकी मांग थी, बंद रेल फाटक को तत्काल खोला जाए। दो माह का समय गुजर चुका है। प्रशासन झूठे आश्वासन दे रहा है। हालांकि बातचीत करने पहुंचे रेल अधिकारियों ने सात दिन की मोहलत प्रदर्शनकारियों से मांगी है। जिस पर फिलहाल सहमति बनी है। आइए देखते हैं इससे जुड़ी रिपोर्ट।

Buxar, Buxar | Aug 7, 2026

रेल ट्रैक पर उतरे आंदोलनकारियों पर कार्रवाई : 33 नामजद, 150 अज्ञात पर एफआइआर ..
खबर का लिंक कमेंट बॉक्स में

रेल ट्रैक पर उतरे आंदोलनकारियों पर कार्रवाई : 33 नामजद, 150 अज्ञात पर एफआइआर .. खबर का लिंक कमेंट बॉक्स में

Buxar, Buxar | Aug 7, 2026

समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 07 अगस्त 2026

 नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन एवं बकाया राशि की वसूली में तेजी लाने का निर्देश

आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में नीलाम पत्र वादों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले में लंबित नीलाम पत्र वादों की प्रखंडवार एवं विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान लंबित वादों की स्थिति, बकाया राशि की वसूली तथा वादों के निष्पादन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित नीलाम पत्र पदाधिकारियों को लंबित वादों के निष्पादन में तेजी लाने तथा बड़े बकायेदारों से बकाया राशि की वसूली हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बकाया राशि की वसूली में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बड़े बकायेदारों के विरुद्ध नियमानुसार बॉडी वारंट, कुर्की-जब्ती सहित अन्य विधिसम्मत कार्रवाई करने तथा लंबित मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को नीलाम पत्र वादों की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण करने तथा संबंधित थानों के साथ समन्वय स्थापित कर बड़े बकायेदारों के विरुद्ध वसूली अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि नीलाम पत्र वादों के निष्पादन एवं राशि वसूली के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए अगली समीक्षा बैठक से पूर्व ठोस प्रगति सुनिश्चित करें।

बैठक में संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी, नीलाम पत्र पदाधिकारी, अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला जन सम्पर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar @top fans Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

समाहरणालय, बक्सर (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 07 अगस्त 2026 नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन एवं बकाया राशि की वसूली में तेजी लाने का निर्देश आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में नीलाम पत्र वादों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में लंबित नीलाम पत्र वादों की प्रखंडवार एवं विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान लंबित वादों की स्थिति, बकाया राशि की वसूली तथा वादों के निष्पादन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित नीलाम पत्र पदाधिकारियों को लंबित वादों के निष्पादन में तेजी लाने तथा बड़े बकायेदारों से बकाया राशि की वसूली हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बकाया राशि की वसूली में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बड़े बकायेदारों के विरुद्ध नियमानुसार बॉडी वारंट, कुर्की-जब्ती सहित अन्य विधिसम्मत कार्रवाई करने तथा लंबित मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को नीलाम पत्र वादों की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण करने तथा संबंधित थानों के साथ समन्वय स्थापित कर बड़े बकायेदारों के विरुद्ध वसूली अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि नीलाम पत्र वादों के निष्पादन एवं राशि वसूली के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए अगली समीक्षा बैठक से पूर्व ठोस प्रगति सुनिश्चित करें। बैठक में संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी, नीलाम पत्र पदाधिकारी, अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला जन सम्पर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar @top fans Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

Buxar, Bihar | Aug 7, 2026

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 07 अगस्त 2026

सहायक समाहर्ता बक्सर ने डुमराँव प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों निरीक्षण एवं गोदभराई में लिया भाग साथ ही गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जिला प्रशासन बक्सर द्वारा संचालित महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को सहायक समाहर्ता बक्सर फर्खंदा कुरैशी ने डुमराँव प्रखंड के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर संचालित पूरक पोषण, प्रारंभिक बाल शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के लिए संबंधित आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भ्रमण के क्रम में पुराना भोजपुर स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (VHSND) का भी निरीक्षण किया गया। 

सहायक समाहर्ता ने उपस्थित गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया तथा एएनएम को प्रत्येक गर्भवती महिला की सभी चार प्रसव पूर्व जांच (ANC) समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि सुरक्षित मातृत्व एवं स्वस्थ शिशु जन्म के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान एक अति कुपोषित (SAM) बच्चे की पहचान की गई। इस पर उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को बच्चे को तत्काल पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में भर्ती कर आवश्यक उपचार एवं पोषण प्रबंधन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

इसके पश्चात नया भोजपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया, जहाँ आयोजित गोदभराई समारोह में उन्होंने सहभागिता की तथा गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, संस्थागत प्रसव एवं शिशु के जीवन के प्रथम 1000 दिनों के महत्व के संबंध में जागरूक किया।

सहायक समाहर्ता ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देश दिया कि केंद्रों पर आयोजित प्रत्येक गतिविधि एवं लाभार्थियों से संबंधित सूचनाओं की प्रविष्टि पोषण ट्रैकर ऐप में समय पर एवं शत-प्रतिशत की जाए, जिससे योजनाओं की प्रभावी निगरानी एवं लाभार्थियों तक सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना तथा गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों को सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का समुचित लाभ दिलाना है। इसके लिए नियमित निरीक्षण, सतत अनुश्रवण एवं विभागीय समन्वय को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

निरीक्षण के क्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर, जिला मिशन समन्वयक एवं सुपरवाइजर आदि उपस्थित थे।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers #BuxarNews Social Welfare Department, Government of Bihar

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 07 अगस्त 2026 सहायक समाहर्ता बक्सर ने डुमराँव प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों निरीक्षण एवं गोदभराई में लिया भाग साथ ही गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश जिला प्रशासन बक्सर द्वारा संचालित महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को सहायक समाहर्ता बक्सर फर्खंदा कुरैशी ने डुमराँव प्रखंड के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर संचालित पूरक पोषण, प्रारंभिक बाल शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के लिए संबंधित आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भ्रमण के क्रम में पुराना भोजपुर स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (VHSND) का भी निरीक्षण किया गया। सहायक समाहर्ता ने उपस्थित गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया तथा एएनएम को प्रत्येक गर्भवती महिला की सभी चार प्रसव पूर्व जांच (ANC) समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि सुरक्षित मातृत्व एवं स्वस्थ शिशु जन्म के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। निरीक्षण के दौरान एक अति कुपोषित (SAM) बच्चे की पहचान की गई। इस पर उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को बच्चे को तत्काल पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में भर्ती कर आवश्यक उपचार एवं पोषण प्रबंधन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसके पश्चात नया भोजपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया, जहाँ आयोजित गोदभराई समारोह में उन्होंने सहभागिता की तथा गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, संस्थागत प्रसव एवं शिशु के जीवन के प्रथम 1000 दिनों के महत्व के संबंध में जागरूक किया। सहायक समाहर्ता ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देश दिया कि केंद्रों पर आयोजित प्रत्येक गतिविधि एवं लाभार्थियों से संबंधित सूचनाओं की प्रविष्टि पोषण ट्रैकर ऐप में समय पर एवं शत-प्रतिशत की जाए, जिससे योजनाओं की प्रभावी निगरानी एवं लाभार्थियों तक सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना तथा गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों को सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का समुचित लाभ दिलाना है। इसके लिए नियमित निरीक्षण, सतत अनुश्रवण एवं विभागीय समन्वय को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। निरीक्षण के क्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर, जिला मिशन समन्वयक एवं सुपरवाइजर आदि उपस्थित थे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers #BuxarNews Social Welfare Department, Government of Bihar

Buxar, Bihar | Aug 7, 2026

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 07 अगस्त 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर ने सात निश्चय-03 के अंतर्गत संचालित "सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत  की जन सुनवाई, नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन 

आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा आम जनता से मुलाकात कर जन सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में एवं अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं कुल 48 आवेदनों को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।

जनता दरबार में प्राप्त कुल 48 आवेदनों में से सबसे ज्यादा 25 राजस्व विभाग, 10 विकास से एवं 13 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन है।

जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा।

जिला प्रशासन बक्सर जन सहभागिता एवं जन सुनवाई को सर्वोपरि महत्व देता है तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सतत प्रतिबद्ध है।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 07 अगस्त 2026 जिला पदाधिकारी बक्सर ने सात निश्चय-03 के अंतर्गत संचालित "सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत की जन सुनवाई, नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा आम जनता से मुलाकात कर जन सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में एवं अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं कुल 48 आवेदनों को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जनता दरबार में प्राप्त कुल 48 आवेदनों में से सबसे ज्यादा 25 राजस्व विभाग, 10 विकास से एवं 13 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन है। जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा। जिला प्रशासन बक्सर जन सहभागिता एवं जन सुनवाई को सर्वोपरि महत्व देता है तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सतत प्रतिबद्ध है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

Buxar, Bihar | Aug 7, 2026