रामगढ़: क्षमावाणी पर्व पर श्रीजी की भव्य रथयात्रा से रामगढ़ भक्तिमय, भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे
Ramgarh, Alwar | Sep 27, 2026 दशलक्षण महापर्व के समापन के बाद रविवार को दोपहर 12 बजे रामगढ़ में जैन समाज की ओर से क्षमावाणी पर्व श्रद्धा, भक्ति और आपसी मैत्री के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने एक-दूसरे से जाने-अनजाने में हुई भूलों के लिए क्षमा मांगी उसके बाद क्षमावाणी पर्व के अवसर पर श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर से श्रीजी की भव्य रथयात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई।