खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने सोमवार को 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय मंझरिया गंगा में योगाभ्यास कर योग सप्ताह का शुभारंभ किया। उन्होंने “करें योग-रहें निरोग” का संदेश देते हुए लोगों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डीसी एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला, आयुष विभाग के अधिकारी, चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।