दमयंती नगर: घंटाघर पर विजयादशमी का चल समारोह शुरू, अखाड़ों ने दिखाए करतब; दुर्गा समितियों व कलाकारों का सम्मान
दमोह में विजयादशमी पर मंगलवार शाम घंटाघर में चल समारोह आयोजित हुआ। विभिन्न दुर्गा पंडालों से पहुंचे अखाड़ों ने करतब दिखाए। देवी प्रतिमाओं, पंडाल सज्जा और कलाकारों को स्मृति चिह्न व मेडल देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष कपिल सोनी, पूर्व विधायक अजय टंडन, सिद्धार्थ मलैया सहित समिति सदस्यों ने उत्साहवर्धन किया। सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही रोकी।