प्रतापगढ़: जिला कलेक्टर ने बेटे को पिलाई पोलियो की दो बूंद, अभिभावकों से हर बच्चे तक खुराक पहुंचाने की की अपील
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बगवास स्थित पोलियो बूथ पर अपने बेटे सहित अन्य बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का संदेश दिया। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे पांच वर्ष तक की आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं। जिला कलेक्टर ने बूथ पर पहुं