मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग ने तिरासी टोला में छापा मारकर 10 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
मधेपुरा मद्य निषेध विभाग की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहारीगंज थाना क्षेत्र के तिरासी टोला वार्ड 4 में छापेमारी की। इस दौरान 10 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। मामले में अनोज कुमार को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है। मद्य निषेध विभाग की ओर से मंगलवार शाम करीब 6 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।