मुरैना नगर: मुरैना में ट्रैफिक थाने में पदस्थ आरक्षक की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से हुई मौत,हुआ पोस्टमार्टम, शव सुपुर्द
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय कॉलोनी में रहने वाले ट्रैफिक थाने में पदस्थ आरक्षक की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई ,जिसके बाद जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया और आज सोमवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है और पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुटीहै।