घोड़ाडोंगरी: रामपुरभतोड़ी गांव में सोनभद्रा नदी पार करने के दौरान बुजुर्ग की नदी में डूबने से हुई मौत,पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
घोड़ाडोंगरी तहसील के रामपुरभतोड़ी गांव में सोनभद्रा नदी पार करने के दौरान बुजुर्ग की नदी में डूबने से मौत हो गई। चोपना पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।चोपना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामपुरभतोड़ी गांव में सोनभद्रा नदी पार करने के दौरान तीताखेड़ा गांव निवासी सुक्कू सिलुकर 60 साल की नदी में डूबने से मौत हो गई।