मोठ: आईपीएल सट्टे के बड़े नेटवर्क का खुलासा, एरच पुलिस ने 2 सटोरियों को दबोचा, लैपटॉप, 7 मोबाइल और नकदी बरामद
Moth, Jhansi | May 23, 2026 झांसी के एरच थाना पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लैपटॉप, सात मोबाइल फोन और 4500 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी मोबाइल एप के जरिए आईपीएल मैचों पर हार-जीत का दांव लगाकर अवैध कमाई कर रहे थे। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।