सतना। इलाज कराने के लिए घर से निकली 22 वर्षीय विवाहिता सरस्वती दाहिया का शव सोमवार को बरहा गांव के पास नहर में मिला। घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क पर चक्काजाम कर दिया। करीब 45 मिनट तक मार्ग बाधित रहा।मृतका सरस्वती दाहिया रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के मरोह दाहिया बस्ती की रहने वाली थी।