ललितपुर: जाखलौन स्थित अखाड़ा मंदिर से चांदी के मुकुट चोरी मामले में थाने पर ज्ञापन सौंपकर घटना के खुलासे की मांग की गई
जाखलौन के इंद्र अखाड़ा मंदिर में बीते लगभग दो दिन पूर्व किसी अज्ञात चोर ने मंदिर में विराजित हनुमान जी महाराज की मूर्ति का चांदी का मुकुट चोरी कर लिया था।उक्त मामले में दो दिन बीतने के बावजूद भी चोरी का खुलासा न होने से आक्रोशित राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियो ने थाने पर ज्ञापन सौंपते हुए, घटना के अनावरण की मांग की।अन्यथा की स्थिति मे आंदोलन की चेतावनी दी।