रायपुर के बिजनेसमैन की लाश चंडीगढ़ के ताज होटल में मिली है। मृतक की पहचान दीपक मित्तल (56) के रूप में हुई है। दीपक राइस मिल के मालिक थे, मार्कफेड की बैठक में शामिल होने चंडीगढ़ गए थे। बुधवार सुबह लाश मिलने की सूचना पर थाना-17 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।जानकारी के अनुसार, सुबह 6 बजे एक वेटर रूम में पहुंचा तो गेट खुला था। उसने पाया कि बिजनेसमैन बेसुध होकर बेड पर लेटे थे। उसने उठाने की कोशिश की, लेकिन वे होश में नहीं आए। उसने तुरंत होटल मैनेजर को बुलाया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बिजनेसमैन को मृत घोषित कर दिया।
उधर, पुलिस ने शव को सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। पुलिस शुरुआती तौर पर नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका जता रही है, हालांकि अभी मौत का कारण साफ नहीं है।संजय ग्रेन प्रोडक्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर थे दीपक
दीपक कुमार म�