सिराथू: डीएम और एसपी ने सांसद चंद्रशेखर के समर्थकों से की बात, लोहन्दा गाँव के पास खत्म हुआ धरना प्रदर्शन
रविवार को लोहन्दा गांव चंद्रशेखर रावण को आना था।प्रयागराज में उन्हें रोक दिया गया।धारा 163 के चलते सांसद चंद्रशेखर रावण को लोहन्दा गांव नहीं आने दिया गया था।लोहन्दा गांव के पास सैकड़ो की संख्या में समर्थक जमा थे।चंद्रशेखर के गाँव नहीं आने पर सभी धरने पर बैठ गए। रविवार शाम डीएम एसपी मौके पर पहुंचे और मोबाइल के माध्यम से वीडियो कॉल करवाया तब समर्थक वापस लौटे।